आजमगढ़ विश्व मेडिटेशन दिवस
60 योगासन प्लेयर ,कोच ,टीम मेंबर के साथ मनाया गया
आजमगढ़ विश्व मेडिटेशन दिवस डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आजमगढ द्वारा श्री बिहारी जी मंदिर योग कक्षा पर लगभग 60 योगासन प्लेयर ,कोच ,टीम मेंबर के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय लौटू जी द्वारा किया गया तथा मेडिटेशन पर मुख्य उद्बोधन आदरणीय अनंत कुमार (गुरूजी) द्वारा दीया गया और बहुत ही सरल व सुंदरता से मेडिटेशन सत्र का संचालन कुमारी मनीषा जी ने किया तथा पूरा कार्यक्रम नेशनल कोच इंद्रजीत जी व मनमोहन जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक आदरणीय संत प्रसाद अग्रवाल जी द्वार सभी बच्चों को मार्गदर्शन व आशीर्वचन प्राप्त हुआ
संवाददाता अमित खरवार