संसार के सभी देश जमीन के नीचे से सोना चांदी पेट्रोलियम इत्यादि निकाल रहे हैं, भारत सरकार मस्जिदों की खुदाई कर मंदिर तलाश कर रही है,

6 / 100 SEO Score

संवाददाता, अब्दुर्रहीम शेख़।

एडवोकेट तल्हा रशादी।
लालगंज, आजमगढ़ से
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट तल्हा रशादी ने देवगांव बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर मीडिया से बात करते हुए कहा कि संसार के सभी देश जमीन के नीचे से पेट्रोल सोना चांदी इत्यादि निकाल रहे हैं। भारत सरकार देश में मस्जिदों के नीचे से मंदिर तलाश करने में जुटी हुई है। प्रश्न यह है कि अगर मस्जिदों के नीचे से मंदिर तलाश करने में देश की उन्नति है तो यह हमारे देश के लिए दुर्भाग्य की बात होगी। सरकार जनता के मुख्य और बुनियादी मुद्दों से ध्यान भड़काने के लिए कभी हिंदू मुस्लिम तो कभी मंदिर मस्जिद में उलझा कर रखती है ताकि भारत की जनता अपने बुनियादी मुद्दों से भटकी रहे और सरकार से रोजी-रोटी शिक्षा स्वास्थ्य की बात ना करें बेरोजगारी की बात ना करें शिक्षित रोजगार ना मांगे। देश की सबसे बड़ी पंचायत में देश के गृह मंत्री भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के लिए अब शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं यह हमारे देश के लिए चिंता का विषय है। सरकारों का यह काम नहीं की वह देश की जनता को मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम में बांट देश की गंगा जमुनी विरासत को खराब कर रही है।
इस मौके पर मुख्य रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष नुरुल हुदा अंसारी, प्रदेश सचिव मौलाना मातिरुद्दीन, हाजी मतीउल्लाह, जिला सचिव हाफिज मिसबाहुद्दीन, अब्दुल बरकात, अफजाल अहमद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद तारिक, तंजीम अहमद, मोहम्मद अजमत, मोहम्मद उमर, मोहम्मद उमैर, अरशद अंसारी, मोहम्मद अकबर, अब्दुल सलाम, सलामुद्दीन, शाहनवाज जीरकपुर, अबूसाद, तहजीब, अब्दुल्ला समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply