*राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन **

9 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया- दिनांक 12 जनवरी,2025 को किसान पी० जी० कालेज, रकसा, रतसर-बलिया के शिक्षा संकाय के बहुउद्देशीय कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “ *भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रवक्ता एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत : स्वामी विवेकानंद”* विषयक संगोष्ठी सह परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ० अभय नाथ सिंह, प्रबंधक, डा० विजय बहादुर तिवारी, उप प्रबंधक, श्री भागवत सिंह, आइ०क्यू०ए०सी० समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ० संजय कुमार शुक्ल, विभागाध्यक्ष,गृह विज्ञान, डॉ० बीना पांडेय द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
कार्यक्रम में कुल 08 छात्र-छात्राओं ने अपना विचार रखा। वक्ताओं के क्रम में डॉ० बीना पांडेय, डॉ० सुनीता गुप्ता, डॉ० रमेश प्रसाद, श्री सौरभ कुमार राय, श्री अनुज कुमार गुप्ता, सौफिया अख्तरी व श्री दिवाकर मौर्य ने अपना विचार रखा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० संजय कुमार शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के युवाओं को अपने उज्जवल भविष्य व सशक्त भारत के निर्माण हेतु स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन एवं विचारों को आत्मसात करना होगा।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ० सिंह ने विवेकानंद जी को सनातन धर्म का वैश्विक प्रवक्ता बताते हुए कहा कि स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलकर ही हम भारत की ज्वलंत समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। कार्यक्रम में श्री जितेंद्र कुमार सिंह, श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह, डॉ० श्री राम सिंह, डॉ० भाग्यवंती चौहान सहित कुल 138 छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेंद्र कुमार ने किया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!