पूर्व प्रमुख की पुण्यतिथि पर एमपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन

14 / 100 SEO Score

अतरौलिया। स्थानीय विकासखंड के इतिहास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. माया प्रसाद यादव की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति दिवस समारोह एवं माया प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल बढ़या, अतरौलिया आजमगढ़ का भव्य उद्घाटन किया गया। इसके उद्घाटनकर्ता पूर्व मंत्री, विधान परिषद सदस्य व राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी बलराम यादव तथा मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव, सांसद रहे। सर्वप्रथम अतरौलिया स्थित विकासखंड कार्यालय में स्थापित स्व.माया प्रसाद यादव के आदम कद कांस्य प्रतिमा पर सांसद धर्मेंद्र यादव समेत सभी विधायकों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। ततपश्चात बढ़या में 21वी स्मृति दिवस समारोह पर अपने बचपन के सखा स्व. माया प्रसाद यादव को याद करते हुए सपा महासचिव बलराम यादव ने कहा कि माया प्रसाद यादव हम लोगों के बीच में नहीं है मगर उनकी नीतियां, रीतियां व विचार आज भी हम लोगों के मार्गदर्शन का काम करते हैं।

माया प्रसाद यादव कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने कहा की माया प्रसाद यादव का पूरा जीवन सपा को समर्पित था। उन्होंने पूरे जीवन में कभी भी अपने वसूलो से समझौता नहीं किया उनकी कमी को आज भी हमलोग महसूस करते हैं। काफी भाउक होते हुए बलराम यादव ने कहा की आज माया यादव के बिना समाजवादी लोग अकेला महसूस करते है। माया प्रसाद यादव ने पूरे जीवन काल में कभी भी राजनीती को हथियार नहीं बनाया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को स्व. माया प्रसाद यादव ने रीड की हड्डी की तरह यहां पर खड़ा किया है। माया प्रसाद यादव और बलराम यादव की जोड़ी की चर्चा इस क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हुआ करती थी। स्व. माया प्रसाद यादव ने पार्टी को खड़ा करने में पूरा जीवन समर्पित किया। बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे जो नेता जी के प्रति इतनी वेबाकी से समर्पित रहे हैं। स्वर्गीय माया प्रसाद व बलराम यादव की ऐतिहासिक जोड़ी रही है। वही परंपरा आगे भी चल रही है और अनवरत चलती रहेगी। स्व. माया प्रसाद यादव से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने पार्टी का काफी सहयोग किया। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि जिनकी जैसी भावना होती है उसकी वैसी ही जुबान चलती है। नेता जी का सम्मान हर गांव, गरीब किसान और नौजवान करता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट कर रखा है कि अगर सपा सरकार में आती है तो पुरानी पेंशन बहाली की जाएगी, अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा। विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि माया प्रसाद यादव की उंगली पड़कर मैंने राजनीति सीखी है। 2027 में पूरे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा । स्व. माया प्रसाद यादव के संघर्षों की कहानी घर घर में है। उन्होंने जो हमें रास्ता दिखाया है आज उसी रास्ते पर चलकर हम समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। अतरौलिया के ब्लाक प्रमुख व् माया प्रसाद यादव के पुत्र चन्द्रशेखर यादव ने कहा की मेरे पिता जी हमेशा हम लोगो से कहा करते थे कि राजनितिक जीवन में जनता के सुख-दुख को अपना सुख-दुःख समझना, कभी भी इन लोगो से झूठे वादे मत करना। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी की शिक्षा दीक्षा बढ़या गांव से हुई थी। उनकी बातों से प्रेरणा लेते हुए मैंने बढ़या गांव में ही इंग्लिश मीडियम विद्यालय की नींव रखी। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद, दरोगा सरोज, विशाल वर्मा, बेचई सरोज, कमलकांत राजभर, अखिलेश यादव, श्याम बहादुर, हीरालाल यादव, त्रिभुवन दत्त, सीमा यादव, जगदीश पांडेय, रंजीत यादव, शीतला निषाद, कन्हैया गौड़, उमेश यादव मंत्री, मदन यादव, बलराम यादव, रामदुलार राजभर, राकेश यादव गुड्डू, नरसिंह, देवेंद्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!