महंत राधा कृष्ण इंटर कॉलेज परिसर में 76 वां गणतंत्र दिवस* उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

7 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

महंत राधा कृष्ण इंटर कॉलेज परिसर में 76 वां गणतंत्र दिवस* उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण के साथ हुआ जिसमें छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जयकारे लगाए।*

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहाँ आज दिनांक 26जनवरी 2025को देश का 76वाॅ गणतंत्र दिवस, महंत राधा-कृष्ण इंटर कॉलेज सकरपुरा, खडसरा बलिया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। *विद्यालय के प्रबंधक शिव कुमार यादव* ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने एकसाथ राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर प्रबंधक शिव जी यादव ने प्रदेश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहां की देश में सम्पूर्णता बानी रहे, एकता बनी रहे। साथ ही कहा कि आज आम लोगों के मौलिक अधिकारों को लेकर संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है हर नागरिक का फर्ज है। की संविधान को बचाये देश को बचाये।कार्यक्रम में विशेष रूप से *मां सरस्वती, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी और सरदार भगत सिंह* की प्रतिमाओं पर प्रबंधक , प्रधानाचार्य एवं अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पण किया गया। समारोह को और भी यादगार बनाते हुए विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, देशभक्ति नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में *प्रबंधक श्री शिवजी यादव,प्रधानाचार्य डॉ० अंजनी कुमार यादव, प्रवक्ता हिंदी अनिल कुमार तिवारी, प्रवक्ता संस्कृत डॉ० नवल किशोर शुक्ला, सुमंत यादव,अशोक कुमार यादव,तारकेश्वर यादव,अमित कुमार मिश्रा, विनीत कुमार, सुशील कुमार यादव,अजीत नारायण,कृष्ण मुरारी सिंह,उदयभान मौर्य,अरुण कुमार सिंह इत्यदि गणमान्य लोग उपस्थित थे!

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!