कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय बलिया

4 / 100 SEO Score

 

 

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री अशोक कुमार-सप्तम के आदेशानुसार, सुरेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 21/11/2023 को ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में जनपद के समस्त बैंक प्रबन्धकगण की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी।

बैठक में दिनांक 09/12/2023 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु चर्चा की गयी। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधकगण को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में एन0पी0ए0 एकाउंटस से संबंधित नोटिसों को शीघ्र-अति-शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें, जिससे की प्राप्त नोटिसों को समय से तामिला कराया जा सके तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, पम्पलेट, पोस्टर व बैनर आदि से, करना सुनिश्चित करें।

बैठक में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक श्री राकेश कुमार पाठक, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक श्री राहुल सिंह, इण्डियन बैंक के शाखा प्रबंधक श्री संजय कुमार, यूनियन बैंक के प्रबंधक श्री प्रशान्त कुमार, बैंक ऑफ इण्डिया के शाखा प्रबंधक श्री अनीश कुमार, सेन्ट्रल बैंक के प्रबंधक श्री जितेन्द्र कुमार, एस0डी0एफ0सी0 बैंक के प्रबंधक श्री ज्ञान मिश्रा, केनरा बैंक के प्रबंधक श्री राकेश कुमार, बैंक ऑफ बडौदा के प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता, बड़ौदा यू0पी0 बैंक-। के मुख्य प्रबंधक श्री इशांक सिंह एवं बड़ौदा यू0पी0 बैंक- ।। के प्रबंधक श्री विकास कुमार व एम0के0 सिंह उपस्थित रहे।

 

प्रतिलिपि निम्न को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः-

1- प्रतिलिपि जिला सूचना अधिकारी, बलिया को इस आशय से प्रेषित कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने हेतु समस्त दैनिक समाचार पत्रों व स्थानीय समाचार पत्रो में निःशुल्क प्रकाशन कराने का कष्ट करें।

 

भवदीय,

(सुरेन्द्र प्रसाद) अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय, बलिया।

Share

Leave a Reply