ब्रेकिंग
अयोध्या।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का बयान, उत्तर प्रदेश के हर निवासी का यह गौरव, प्रयागराज उसके पास, काशी उसके पास, अयोध्या उसके पास, ये भारत का गौरव है कि महातीर्थ उसके पास है, जो विदेशी हैं दूसरे धर्म के मानने वाले हैं वह भी सोचते हैं कैसे कोई आस्था कैसे कोई धर्म कोई अध्यात्म की ताकत उनको किसी एक जगह पर महीनो इस कड़ाके की ठंड में नदी के तट पर निवास करता है, स्नान करता है पूजा पाठ में लीन रहता है या आश्चर्य का विषय है, दुनिया की बड़ी ताकत बड़े उद्योगपतियों के परिवार के लोग फिल्म स्टार पहुंच रहे है, सिर्फ हिंदुस्तानी नहीं रूस और यूक्रेन के लोग भी आ रहे हैं जो युद्ध की आग में जल रहे है वह भी शांति की तलाश में अध्यात्म के मन के भाव को पूरा करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं, मंत्री दयाल ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा अखिलेश यादव कहते थे महाकुंभ में लोग पाप धुलने आते हैं शायद उनके पाप धुल गए होंगे, हमारा मानना है तीर्थराज कुंभ का आयोजन पाप धोने के लिए नहीं बल्कि पुण्य कमाने के लिए है, अखिलेश यादव ने भी पुण्य कमाया होगा, वे सिस्टम का मजाक उड़ाते हैं, अध्यात्म का मजाक उड़ाते हैं, आस्था का मजाक उड़ाते हैं, सनातनियों का मजाक उड़ाते हैं।