राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा कुशीनगर की मदनी मस्जिद जहां दो दिन पहले बुलडोज़र चला था।

10 / 100 SEO Score

संवाददाता, अब्दुर्रहीम शेख़।

राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह और महासचिव एडवोकेट तलहा रशादी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ज़िला कुशीनगर के हाटा बाज़ार की मदनी मस्जिद पहुंचा जिस पर दो रोज़ पहले प्रशासन ने ग़ैर क़ानूनी तरीके से बुलडोज़र चलाया था और मस्जिद का बड़ा हिस्सा अवैध अतिक्रमण बता गिरा दिया था। पार्टी नेताओं और वकीलों ने मस्जिद का निरीक्षण किया और साथ ही मस्जिद कमेटी के सरबराह हाजी हामिद साहब और दीगर से मुलाक़ात कर पूरा मामला समझा, काग़ज़ात देखे और ये तय पाया कि मस्जिद तोड़े जाने की कार्यवाही पूर्ण रूप से अवैध और गैर कानूनी थी और स्पष्ट रूप से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। एक वर्ग के तुष्टिकरण और एक समुदाय का मनोबल तोड़ने के लिए मस्जिद पर बुलडोज़र की कार्यवाही की है जो कि अफसोसनाक है। इस कार्यवाही के खिलाफ मस्जिद कमेटी के साथ मिलकर कोर्ट का रास्ता अपनाया जाएगा और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कराने व मस्जिद के टूटे हुए हिस्सेके पुनः निर्माण के लिए हर आवश्यक कोशिश की जाएगी। प्रतिनिधमंडल में मुख्य रूप से पार्टी लीडर हुजैफा रशादी, नुरूलहूदा अंसारी, अब्दुल्लाह शेख, मोहम्मद नसीम, मेराज खान, अमीरुद्दीन अंसारी व जिला यूनिट कुशीनगर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!