उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री अशोक कुमार-सप्तम के आदेशानुसार, सुरेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 22/11/2023 को समय 03ः30 बजे, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी/सदस्य, तहसील विधिक सेवा समिति की प्री-ट्रॉयल बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी।
बैठक में दिनांक 09.12.2023 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु चर्चा की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा बैठक में उपस्थित उपजिलाधिकारी/ सदस्य, तहसील विधिक सेवा समिति को उनके क्षेत्राधिकार से सम्बन्धित राजस्व वादों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करा कर, राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने का सुझाव दिया गया एवं अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने पर बल दिया गया। तथा इसी क्रम में यह निर्देशित किया गया कि लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर सहयोग प्राप्त करते हुये करें, तथा आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें। साथ-ही अपने मामलें को यथासम्भव विधिक प्रावधानों के अधीन रहते हुये सुलह-समझौते एवं लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु जनता को प्रेरित करें।
बैठक में उपजिलाधिकारी सदर श्री आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी बांसडीह श्री राजेश कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी रसड़ा श्री सदानन्द सरोज, उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर श्री रवि कुमार एवं उपजिलाधिकारी बैरिया श्री सुनील कुमार उपस्थित रहे।
प्रतिलिपि निम्न को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः-
1- प्रतिलिपि जिला सूचना अधिकारी, बलिया को इस आशय से प्रेषित कि इसका व्यापक प्रचार- प्रसार कराने हेतु समस्त दैनिक समाचार पत्रों व स्थानीय समाचार पत्रो में निःशुल्क प्रकाशन कराने का कष्ट करें।
(सुरेन्द्र प्रसाद)
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
दीवानी न्यायालय, बलिया।