.ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहाँ थाना खेजुरी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जिगिरिसड मे देसी शराब की दुकान खोले जाने पर नगर वासियों ने विरोध किया। रविवार को करीब 10 बजे गांव में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब की दुकान आबादी से बाहर करने की मांग की।
नगरवासी सुहेल देव भारतीय समाजवादी पार्टी के बलिया का जिला अध्यक्ष सुग्रीव राजभर ने बताया कि जहां देसी शराब की दुकान खोली जा रही है. गाव के बीच आबादी है.वहीं 100 मीटर की दूरी पर कन्या विद्यालय, पंचायत भवन, लाइब्रेरी और कई अन्य शैक्षणिक संस्थान, बैंक भी संचालित होते हैं। देसी शराब की दुकान खुलने से आने जाने वाले छात्राओं और बैंक उपभोक्ताओं के साथ आसपास के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ेगी। सामाजिक माहौल प्रभावित होगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मामहासभा भाजपा नेता मारकण्डे शर्मा, जिला महामंत्री बृजेश शर्मा, पूर्व प्रधान,डा चन्दन कुमार , उत्तम चन्द्र गुप्त, विनोद गुप्ता, विशाल कुमार, अरविन्द कुशवाहा, विशाल कुमार, राणा प्रताप, ममिता देवी, गीता देवी, पिंकी देवी, उषा देवी, शान्ति देवी आदि लोग मौजूद रहे. एक प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी बलिया को ग्राम वासियों ने सामूहिक रूप से दिया की शराब की दुकान किसी भी कीमत पर आबादी में न खुले.
आइये सुनते है नेतागण एव ग्राम वासियो की जुवानी किया कुछ कह रहे है.
