रामपुर में जोशोखरोश के साथ ईदगाह में पढ़ी गयी नमाज

9 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

जनपद में सोमवार को ईदुलफित्र का त्योहार बड़े ही जोशोखरोश एवं सादगी के साथ मनाया गया

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहा ग्राम पंचायत रामपुर में जोशोखरोश के साथ ईदगाह में पढ़ी गयी नमाज,
जनपद में सोमवार को ईदुलफित्र का त्योहार बड़े ही जोशोखरोश एवं सादगी के साथ मनाया गया। सुबह होते ही नमाज पढ़ने वाले लोगों की भीड़ रामपुर की ईदगाह में जमा होने लगी सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा की गई। बड़ी मस्जिद के मौलाना जौहर ने ईदगाह में इकट्ठा हुए नमाजियों को ईद की नमाज पढ़ाया। गौरतलब हो कि इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रमजान के एक महीने रोजा रखने के बाद ईद का त्यौहार मनाते हैं। मस्जिद के मौलाना जौहर अली ने बताया कि रमजानुल मुबारक महीने में हिजरी की 26 तारीख को हजरत मोहम्मद साहब ने कुरान उतारी थी। इसी के उपलक्ष में ईद उल फित्र का त्योहार चांद देखने के बाद मनाया जाता है। गांव के लोगों ने नमाज पढ़ने में शिरकत की। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने देश के अमन चैन की दुआ मांगी तथा एक दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। नमाज अदा होने के बाद लोग कब्रिस्तान पहुचे मनियर थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे सुबह से देर शाम तक क्षेत्र मे भ्रमण करते रहे

Share

Leave a Reply