शेयर मार्केट के लिए आज सोमवार ब्लैक मंडे साबित हो रहा है। सेंसेक्स अभी 2790 क नीचे 72574 पर है। निफ्टी भी 906 अंकों का गोता लगाकर 21998 पर आ गया है।
10:00 AM Share Market Live Updates 7 April: सेंसेक्स अभी 2790 क नीचे 72574 पर है। निफ्टी भी 906 अंकों का गोता लगाकर 21998 पर आ गया है। बीएसई में 3515 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें से 3139 लाल निशान पर हैं। केवल 270 हरे निशान पर हैं। 340 स्टॉक्स में लोअर सर्किट लगा है।
9:40 AM Share Market Live Updates 7 April: शेयर मार्केट में भूचाल से सभी सेक्टोरल इंडेक्स धराशायी हैं। निफ्टी मेटल में 6 फीसद से अधिक की गिरावट है। आईटी, मीडिया, एफएमसीजी में 5 फीसद से अधिक का नुकसान है। बैंक निफ्टी और फाइनेंशियल सर्विसेज करीब 3 फीसद लुढ़के हैं। ऑटो इंडेक्स, रियल्टी, ऑयल एंड गैस भी 4 फीसद से अधिक टूट चुके हैं।
*Share Market Updates 7 April black monday nse bse sensex nifty*
शेयर मार्केट में ब्लैक मंडे, सेंसेक्स ने लगाया 3100 अंक का गोता, निफ्टी धड़ाम
शेयर मार्केट के लिए आज सोमवार ब्लैक मंडे साबित हो रहा है। सेंसेक्स अभी 2790 क नीचे 72574 पर है। निफ्टी भी 906 अंकों का गोता लगाकर 21998 पर आ गया है।
Share Market Live : शेयर मार्केट में ब्लैक मंडे, सेंसेक्स ने लगाया 3100 अंक का गोता, निफ्टी धड़ाम
*10:00 AM Share Market Live Updates 7 April:* सेंसेक्स अभी 2790 क नीचे 72574 पर है। निफ्टी भी 906 अंकों का गोता लगाकर 21998 पर आ गया है। बीएसई में 3515 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें से 3139 लाल निशान पर हैं। केवल 270 हरे निशान पर हैं। 340 स्टॉक्स में लोअर सर्किट लगा है।
9:40 AM Share Market Live Updates 7 April: शेयर मार्केट में भूचाल से सभी सेक्टोरल इंडेक्स धराशायी हैं। निफ्टी मेटल में 6 फीसद से अधिक की गिरावट है। आईटी, मीडिया, एफएमसीजी में 5 फीसद से अधिक का नुकसान है। बैंक निफ्टी और फाइनेंशियल सर्विसेज करीब 3 फीसद लुढ़के हैं। ऑटो इंडेक्स, रियल्टी, ऑयल एंड गैस भी 4 फीसद से अधिक टूट चुके हैं।
9:30 AM Share Market Live Updates 7 April: सेंसेक्स 2523 अंकों का गोता लगाकर 72840 के लेवल पर पर है। जबकि, निफ्टी 847 अंक लुढ़क कर 22056 पर आ गया है। एनएसई पर केवल 72 स्टॉक्स ही हरे निशान पर हैं। जबकि, 2434 लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। 586 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर पहुंच गए हैं। 281 में लोअर सर्किट लगा है।
9:20 AM Share Market Live Updates 7 April: सेंसेक्स 3104 अंकों का गोता लगाकर 72259 के लेवल पर पर है। जबकि, निफ्टी 22000 के लेवल से नीचे 973 अंक लुढ़क कर 21930 पर आ गया है। सेंसेक्स की दिग्गज कंपनियों के शेयर धड़ाम से गिरे हैं। टाटा स्टील में 10 पर्सेंट से अधिक का नुकसान है। टाटा मोटर्स 8 पर्सेंट से अधिक लुढ़का है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा में 7 फीसद से अधिक की गिरावट है।
9:15 AM Share Market Live Updates 7 April: ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका और एशिया के आए बाजारों में आई सुनामी के बाद घरेलू शेयर मार्केट भी डूब रहा है। दलाल स्ट्रीट के लिए आज सोमवार ब्लैक मंडे साबित हो रहा है। साल की सबसे बड़ी गिरावट के साथ सेंसेक्स 3914 अंकों का गोता लगाकर 71449 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 22000 के लेवल से नीचे 1146 अंक लुढ़क कर 21758 पर खुला।
*क्या है ब्लैक मंडे*
ब्लैक मंडे, 19 अक्टूबर, 1987 एक ऐसा समय था, जब दुनिया भर के बाजार दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें यूएस डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 22.6% गिर गया। लगभग एक सदी बाद तेजी से आगे बढ़ते हुए, रविवार, 6 अप्रैल, 2025 को, अमेरिकी बाजार विश्लेषक जिम क्रैमर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ नखरे के कारण सोमवार 7 अप्रैल को इसी तरह के ‘ब्लडबाथ’ की चेतावनी दी।
*ब्लैक मंडे पर क्या हुआ था?*
19 अक्टूबर, 1987, जिसे ‘ब्लैक मंडे’ के नाम से भी जाना जाता है, ने डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज को केवल एक दिन में 22.6% की गिरावट देखी। इस घटना ने वैश्विक शेयर बाजार में मंदी को जन्म दिया, ब्लैक मंडे को वित्तीय इतिहास के सबसे कुख्यात दिनों में से एक के रूप में मजबूत किया। एसएंडपी 500 में उसी दिन 30% की गिरावट रही। तबाही पूरे महीने जारी रही, और नवंबर 1987 की शुरुआत तक, अधिकांश प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक अपने मूल्य का 20% से अधिक खो चुके थे।
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर सोमवार को धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर 18% से अधिक की गिरावट के साथ 4525 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी ने शनिवार को मार्च 2025 तिमाही का बिजनेस अपडेट दिया है।
*टाटा का यह शेयर हुआ धड़ाम, 5000 रुपये से भी आया नीचे, दमानी का है बड़ा दांव*
बाजार में हाहाकार के बीच टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर 18 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 4525 रुपये पर जा पहुंचे हैं। ट्रेंट ने मार्च 2025 तिमाही के बिजनेस अपडेट में बताया है कि चौथी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 28.2 पर्सेंट बढ़कर 4,334 करोड़ रुपये रहा है। दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी का टाटा ग्रुप की इस कंपनी पर बड़ा दांव है। दमानी के पास रिटेल कंपनी ट्रेंट के 45 लाख से ज्यादा शेयर हैं।
*मार्च 2025 तिमाही का बिजनेस अपडेट*
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के मुताबिक, मार्च 2025 तिमाही में उसका स्टैंडअलोन रेवेन्यू 4334 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 3381 करोड़ रुपये था। वहीं, वित्त वर्ष 2025 में ट्रेंट का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 39 पर्सेंट बढ़कर 17,624 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 12,669 करोड़ रुपये था। मार्च 2025 तिमाही के दौरान ट्रेंट ने 13 नए Westside स्टोर और 132 नए Zudio आउटलेट्स खोलकर अपनी रिटेल पहुंच बढ़ाई है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान 40 नए Westside stor