मऊ: अस्पताल और रेस्टोरेंट से हलाल प्रमाणित उत्पादों के लिए गए नमूने

1 / 100 SEO Score

 

 

 

हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री, भंडारण और उत्पादन रोकने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की पांच टीमों ने शहर में पांच दुकानों की जांच की। इस दौरान दो दुकानों से हलाल प्रमाणित दो खाद्य उत्पादों के नमूना लेकर जांच के लिए भेजे गए।सहायक खाद्य आयुक्त सुरेश मिश्र ने बताया कि गाजीपुर तिराहा स्थित डाॅ.आई मजहर के यहां से एक फूड सप्लीमेंट उत्पाद और जिला अस्पताल के सामने स्थित रेस्टोरेंट से फिंगर चिप्स का नमूना लिया गया। साथ ही वी मार्ट, स्मार्ट प्वाइंट, हिमालया स्टोर, भारत बाजार आदि की जांच की गई। इस दौरान दो खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। बताया कि आगे भी हलाल प्रमाणित उत्पाद की जांच की जाएगी। टीम में औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, बिंदू पांडेय, डीके राय, अमित राय, सत्यराम शामिल थे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!