आजमगढ़ : जिले से मुम्बई को जाने वाले यात्रियों के लिए खुशख़बरी

1 / 100 SEO Score

रेलवे मंत्री ने साप्ताहिक ट्रेन की सौगात दी है। बुधवार को पहली बार जैसे ही मऊ से निकलकर आजमगढ़ पहुंची लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। साथ ही भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव “निरहुआ” ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को मुम्बई के लिए रवाना किया।

 

सांसद निरहुआ ने मऊ-मुम्बई नई ट्रेन के स्वीकृति के लिये रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि इस गाड़ी के चलने से मऊ, आजमगढ़, जौनपुर के क्षेत्र की जनता को मुम्बई जाने हेतु न केवल एक अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी वरन् मऊ, आजमगढ़ क्षेत्र के वस्त्र उद्योग एवं अन्य उत्पादों के मुम्बई एवं मार्गवर्ती नगरों को भेजने में सुविधाएं होगी। यहाँ के वस्त्र उद्योग एवं अन्य उत्पादों को बाजार मिलने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। साथ ही आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के विकास के लिए केंद्र सरकार हर मांगों को पूर्ण करती चली जा रही है, वहीं सपा ने आज तक आजमगढ़ को केवल वोटों के लिए इस्तेमाल किया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार आमजन के विकास, सुविधाओं को तरदीह दी है। मुम्बई यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी उपलब्धि होगी वहीं इस ट्रेन को रूट के हिसाब से शीध्र ही प्रतिदिन चलाए जाने की भी मांग की जाएगी।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक रोशन लाल यादव, मंडल इंजीनियर सामान्य पी पी कुजूर, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर ललित मोहन पन्त, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार,सहायक मंडल इंजीनियर/आजमगढ़, सांसद प्रतिनिधि हरिकेश यादव, सुरेश शर्मा, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य विनीत सिंह रिशु, महप्रधान आदित्य यादव, शौर्य सिंह कौशिक, राजेश भगत, प्रमोद यादव, संजय तिवारी, जाकिर, अभिषेक कन्नौजिया सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!