वाराणसी। वाराणसी में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मामला अभी थमा ही नहीं था कि लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं पिता का दोस्त बताया जा रहा है। यह मामला क्रिश्चियन समुदाय से जुड़ा हुआ है और क्रिश्चियन कब्रिस्तान में वारदात अंजाम दी गई। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल कराने के हॉस्पिटल भेजा।
*_»› बहाने से ले गया कब्रिस्तान :__* वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले शख्स के दोस्त ने ४ साल की बेटी से रेप किया. पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच BLW क्षेत्र का निवासी ४० वर्षीय दोस्त घर पहुंचा। वह बेटी को बहाने से मकबूल आलम रोड स्थित कब्रिस्तान ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। बेटी ने घर पहुंचकर इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी मौके से फरार हो गया है. घटना के बाद मासूम को दीनदय