ग्राम प्रधान ने प्राविधिक सहायक को मारपीट कर किया घायल

6 / 100 SEO Score

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोयलसा ब्लाक में मनमाफिक रिपोर्ट न लगाने पर प्रधान और उसके समर्थकों ने बुधवार को अपराह्न प्राविधिक सहायक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोयलसा ब्लाक में रमाकांत यादव गोदाम इंचार्ज और प्राविधिक सहायक है। उनकी ड्यूटी ग्रामीण आवास सर्वे के लिए भेदौरा में नियुक्त किया गया है। सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। रमाकांत यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपात्र लोगों का सर्वे जबरन करना चाहते थे। बुधवार को प्रधान और उनके समर्थक आफिस में आ गए। गाली-गलौज देना शुरू कर दिए कार्यालय के रजिस्टर को फाड़ कर फेक दिए। विरोध करने पर मारे पीटे। जिससे रमाकांत यादव लहूलुहान हो गए। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

Share

Leave a Reply