1 / 100 SEO Score

जनपद बलिया मनियर थाना को मिली बड़ी सफलता 532 किलो 500 ग्राम गाजा बरामद

 

*थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 बण्डल में कुल 32 किग्रा 500 ग्राम गांजा, एक अदद वाहन ट्रक UP 65 BT 8150 व 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार UP 60 AN 0035 बरामद ।*

 

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री एस. आनन्द* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी* के सफल पर्यवेक्षण व *क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री एस.एन वैस महोदय* व थानाध्यक्ष मनियर श्री मंतोष सिंह के नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस को मिली सफलता ।

 

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 23.11.2023 को *थानाध्यक्ष मनियर श्री मंतोष सिंह* मय फोर्स व *उ0नि0 बलजीत प्रसाद भारद्वाज मय फोर्स* द्वारा मुखविर की सूचना पर *अभियुक्त 1. राजकुमार प्रजापति पुत्र काशीनाथ प्रजापति निवासी उमरहा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष (ट्रक चालक)* को बहदुरा पुल के पास से समय करीब सायं 00.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । मनियर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरी सूचना पर दबिस के दौरान स्विफ्ट डिजायर का चालक पुलिस देखकर स्विफ्ट डिजायर कार को तेजी से लेकर भागने लगा कि बहादुरा के पास कार पेड़ से टकरा गयी, जिसमें बैठे 02 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । ट्रक चालक राजकुमार प्रजापति उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व ट्रक तथा स्विफ्ट कार से कुल 03 बण्डल में कुल 32 किग्रा 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ । इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 338/23 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

1. मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 338/23 धारा 8/20 NDPS ACT थाना मनियर, बलिया

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1. राजकुमार प्रजापति पुत्र काशीनाथ प्रजापति निवासी उमरहा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष

*फरार अभियुक्त-*

1. नीरज राय पुत्र स्व0 निर्मल राय निवासी बनहरा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।

2. 01 अभियुक्त अन्य नाम पता अज्ञात

*बरामदगी-*

1. 03 बण्डल में कुल 32 किग्रा 500 ग्राम गांजा

2. 01 अदद ट्रक रजि नं0- UP65BT8150

3. 01 अदद स्विफ्ट डिजायर काल रजि नं0- UP 60 AN 0035

4. 01 अदद मोबाईल

5. 03 अदद सिमकार्ड

6. 01 अदद निर्वाचन कार्ड

7. 01 अदद ड्राईविंग लाईसेन्स

8. 01 अदद एटीएम बैंक आफ बड़ौदा

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष श्री मन्तोष सिंह थाना मनियर, बलिया

2. उ0नि0 बलजीत प्रसाद भारद्वाज थाना मनियर, बलिया

3. हे0का0 मनोज चौहान थाना मनियर, बलिया

4. हे0का0 रजनीश सिंह थाना मनियर, बलिया

5. का0 संजय कुशवाहा थाना मनियर, बलिया

6. का0 पतिराम चौरसिया थाना मनियर, बलिया

7. चा0 हे0का0 संजीवनलाल यादव थाना मनियर, बलिया

8. का0 आलोक कुमार थाना मनियर, बलिया

9. चालक जगदीश पटेल थाना मनियर, बलिया

 

*सोशल मीडिया सेल*

*बलिया पुलिस*

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!