शवों के बगल बैठकर खूब रोया, उन्नाव की घटना
~~~~~~~~~
उन्नाव में पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों की हत्या कर दी। फिर बेड पर बैठकर काफी देर तक रोया। इसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया। वारदात का पता उस वक्त चला, जब सोमवार को भाई उसे बुलाने आया। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।
उसने झांककर देखा तो बरामदे में उसके भाई की लाश लटक रही थी। उसने आसपास के लोगों और पुलिस को बुलाया। दरवाजा खोला गया तो कमरे में बेड पर पत्नी और दोनों बेटियों की लाश मिली, जबकि बरामदे में पति की लाश फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, शवों पर किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पत्नी और बेटियों की गला दबाकर हत्या की।
घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के साहब खेड़ा गांव की है। यहां 35 साल का अमित यादव, पत्नी गीता (30) और दो बेटियां खुशी (10) और निधि (6) के साथ रहता था। गांव वालों का कहना है- अमित कुछ समय से तनाव में था। उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब थी।
पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया- पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। युवक के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।