ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से बच्ची के दोनों पैर कटे, गोदान एक्सप्रेस से मां के साथ आ रही थी घर

1 / 100 SEO Score

 

 

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को लोकमान्य तिलक से चलकर गोरखपुर को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से एक 10 वर्षीय बच्ची का पैर फिसल जाने के कारण उसके दोनों पर कट गये।

 

इस घटना से रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। मुंबई से सवार होकर मरदह जिला गाजीपुर निवासी अंकिता गुप्ता पुत्री सुधीर गुप्ता (10 वर्ष) अपनी माता के साथ घर आ रही थी।जैसे ही ट्रेन मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर 4:30 बजे रुकी और वह बच्ची किसी काम के लिए नीचे उतरी गई।

ट्रेन चलने पर जैसे ही उसने चढ़ने की कोशिश की तो उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गई। जिससे उसके दोनों ट्रेन में फंसकर कट गये। इस घटना की जानकारी जैसे ही स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ गौड़ को हुई तो ट्रेन को रुकवाया और उसके परिजन आनन फानन में घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बच्ची के दोनों पैर कट जाने के कारण हालत गंभीर हो गई। जिससे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ गॉड ने बताया कि बताया कि बच्ची के परिजनों द्वारा कोई लिखित मेमो नहीं बनाया गया है, लेकिन घटना की जानकारी है और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों तथा आरपीएफ पुलिस आजमगढ़ को दे दी गई है।

Share

Leave a Reply