कानपुर के कलेक्टर गंज में लगी है भीषण आग

6 / 100 SEO Score

कानपुर के कलेक्टर गंज थाना क्षेत्र में स्थित गल्ला गोदाम में आग लग गई। बारदाना और रुई के गोदाम तथा आसपास की दुकानें आग की चपेट में आ गईं।

CFO दीपक शर्मा ने बताया कि तकरीबन 30 दुकानों और गोदाम में आग लगी है। यहां पर बारदाने और बोरे सिलने का काम किया जाता है। फायर कर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

कलेक्टर गंज कानपुर का हृदय स्थल है सभी थोक के बाजार यहीं आसपास स्थिति हैं। यहीं पर दोपहर लगभग 3 बजे आग लगी। इसका धुआं करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही मीरपुर, लाटूश रोड और कर्नलगंज फायर स्टेशन से 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

हादसे में दो लोग झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अग्निशमन दल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!