प्रयागराज किन्नर ने मुंह मांगे पैसे ना मिलने पर दुल्हन को दी विधवा होने का श्राप मीरापुर ककराहा घाट थाना अतरसुईया

6 / 100 SEO Score

प्रयागराज। यह मामला प्रयागराज के मीरापुर शहर का है जहां पर एक लड़के की शादी होती है फिर प्रीति भोज किया जाता है प्रीत भोज के अगले दिन ही किन्नर समाज की एक टोली उनके यहां आती है और अपना नाच गाना शुरू कर देती है नाच गाना करने के बाद उन्होंने नेक की मांग की दूल्हे ने नेक के नाम पर ₹11000 निकाल कर देने लगे तो किन्नर बोले कि हमें 51000 चाहिए नहीं तो मैं बद्दुआ दूंगी दूल्हा इतना पैसा देने में असमर्थ था तब भी वह ₹11000 दे दिया किन्नर लोगों ने पैसे लेने के बाद दूल्हे को बद्दुआ दी कहीं की तुम बहुत जल्द मर जाओगे और तुम्हारी दुल्हन विधवा हो जाएगी और तुम्हारा कोई बच्चा नहीं होगा।

मैं अरुण कुमार निषाद मीरापुर ककराहा घाट का निवासी हूं । दिनांक 9 तारीख को छोटे भाई के प्रतिभोज के उपरांत दिनांक 11 मई को सुबह 11:00 बजे के लगभग क्षेत्र के कीनंर के द्वारा मेरे निवास स्थान पर आकर नेग के नाम पर 51000 रूपयो की अनर्गल मांग करना और मेरे द्वारा असमर्थता जताने पर मेरे परिवार के साथ गाली-गलोज करना और खुलेआम मेरे छोटे भाई- बहू को बद्दुआ देना, अनर्गल शब्दों का प्रयोग करना , इस दौरान मेरे द्वारा 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाने के बाद भी पुलिस के सामने ही उनका बुरी तरह तांडव करना, पुलिस का भी कोई दबाव उन पर ना पडना बड़ी ही गंभीर चिंता का विषय हो गया है। मेरे परिवार के साथ-साथ अन्य परिवारों में भी और इस पूरे क्षेत्र में इनका तांडव बड़ी बुरी तरह से लोगों के साथ चल रहा है । जिसको ना तो प्रशासन संज्ञान में ले रहा है ना ही ऊपर के अधिकारी संज्ञान में ले रहे हैं । अभी कुछ दिनों पहले शिकायत करने के बाद उनकी एक बैठक अतरसुइया थाने में हुई थी , जिसमें समाज के गणमान्य लोगो के द्वारा थानाअध्यक्ष अतरसुइया के सामने बडी बात विवाद भी हुई, इस विषय को लेकर समझौता नामा लिखवा कर उस मैटर को वही क्लोज किया गया । इसके बाद भी इन लोगों का रवैया बिल्कुल भी नहीं बदला यह लगातार क्षेत्र में गुंडई ,लूटपाट ,अनरगल शब्दों के साथ लगातार प्रयोग कर रहे हैं। और लोगों को प्रताड़ित कर धन उगाही का कार्य कर रहे हैं । अगर इन सब घटनाओं को ऊपर के अधिकारियों ने अपने संज्ञान में नहीं लिया तो यह विषय किसी भी समय गंभीर घटना का कारण बन सकता है और इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की ही होगी । जनता में इन सब चीजों का जबरदस्त आक्रोश हो रहा है।

Share

Leave a Reply