सरकार का फरमान बेअसर:हफ्ते भर बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजारने को विवश बिच्छीबोझ गांव के लोग

6 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया-: सरकार का 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने दावा बिच्छीबोझ गांव में हवा हवाई साबित हो रहा है। यहां विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जले एक सप्ताह से उपर हो गया। लेकिन विभाग उसे बदलने की जहमत नहीं उठा रहा है। ग्रामीण इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पन्दह के बिच्छीबोझ गांव में उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई के लिए गांव में लगाया गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक हफ्ता से अधिक से ही जला पड़ा है। विभाग से बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। गांव के सम्मनित लोगो ने बताया कि 5 मई को ट्रांसफार्मर जल गया था।

जिसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा उपकेंद्र पर कार्यरत बिजली विभाग के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया था। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली न मिलने से पिछले एक सप्ताह से दर्जनों परिवार जहां अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Share

Leave a Reply