कोरोना ने एक बार फिर दुनिया में दस्तक दे दी है

6 / 100 SEO Score

कोरोना ने एक बार फिर दुनिया में दस्तक दे दी है. लंबे समय तक शांति के बाद अब एशिया में कोविड के मामले दोबारा तेजी से बढ़ने लगे हैं, खासकर हांगकांग और सिंगापुर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में.

हांगकांग में स्थिति ज्यादा गंभीर नजर आ रही है. शहर के स्वास्थ्य सुरक्षा केंद्र की संचारी रोग शाखा के प्रमुख अल्बर्ट औ ने इस सप्ताह स्थानीय मीडिया को बताया कि कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों का प्रतिशत एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 3 मई को सप्ताह में 31 गंभीर मामले दर्ज किए गए, जो पिछले एक साल में सबसे अधिक हैं.

वहीं, सिंगापुर में भी हालात चिंताजनक हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगभग एक साल बाद इस महीने संक्रमण के आंकड़ों पर पहला अपडेट जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार, 3 मई तक के सप्ताह में मामलों की अनुमानित संख्या 28% बढ़कर 14,200 हो गई है, जो पिछले सात दिनों की तुलना में काफी अधिक है। सिंगापुर फिलहाल हाई अलर्ट पर है.
#Covid #Asia #HongKong #Singapore #viral

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!