Varanasi Weather : वाराणसी में 45 डिग्री पर पहुंचा पारा, चलीं गर्म हवाएं, जानिये कब होगी बारिश

7 / 100 SEO Score

वाराणसी। काशी में गर्मी का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में यह अब तक का साल का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं गर्म हवाओं ने भी झुलसाया। आगामी 20 से 22 मई के बीच मौसम बदल सकता है। गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इससे तपिश से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि बारिश के बाद उमस बेहाल करेगी।

दिन में तीखी धूप के चलते पारा चढ़ता गया। वहीं रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोग गर्मी और उमस से परेशान दिखे। वैसे काशीवासियों को गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। 19 मई तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 20 मई से मौसम में बदलाव आ सकता है। 20 से 22 मई के बीच गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि गर्म पछुआ हवाओं ने तेजी से तापमान बढ़ाया, लेकिन अब पुरवा हवा चलने के संकेत हैं। 18 मई के बाद लू का असर कम हो जाएगा। वहीं नमीयुक्त पुरवा हवाएं बारिश करा सकता हैं।

Share

Leave a Reply