संविदा भाईयों की छंटनी वापस होने तक सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार की घोषणा

6 / 100 SEO Score

*मध्यांचल के अन्तर्गत कार्यरत सभी संविदा भाइयों को अवगत कराना है कि संविदा भाईयों की गैर कानूनी और असंवैधानिक तरीके से कार्य से हटाने विरोध में संगठन के द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रमों के तहत 33/11 विद्युत उपकेन्द्रों से लेकर शक्ति भवन लखनऊ तक आन्दोलन किया गया फिर हठधर्मी पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा हम संविदा भाईयों की रोजी रोटी वापस करने का कार्य अभी तक नहीं किया गया जिसके उपरांत संगठन को विवश हो कर आप सभी संविदा भाइयों की पूर्व की मांगों के अनुरूप आप सभी की मंशानुसार संगठन द्वारा दिनांक 20/05/2025 को रात्रि 00.00 से सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार का कड़ा फैसला लिया गया है जिसे अब सफल बनाने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आप सभी संविदा भाइयों सभी पदाधिकारियों की होती है यह कार्य बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक हम सभी संविदा भाइयों की छंटनी वापस नहीं हो जाती है एवं हम सभी संविदा भाइयों का न्यूनतम वेतन 18000 रूपए निर्धारित नहीं कर दिया जाता है।*
*इस कार्य बहिष्कार में सभी संविदा भाई शामिल होंगे वह चाहे एस एस ओ हों, लाइनमैन हों या कम्प्यूटर आपरेटर हों सभी लोग 20/05/2025 के समय 00.00 बजे कार्य बहिष्कार करेंगे सभी एस एस ओ अपने सभी अवर अभियंता को पूर्व में ही सूचित कर देंगे कि हमें रात्रि 12.00 बजे ड्यूटी से रिलीव करवा देंगे या अपने अवर अभियंता को चार्ज देंगे यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल प्रभाव से संगठन पदाधिकारियों को देंगे किसी भी संविदा भाई को गुमराह होने की जरूरत नहीं है लगभग सभी अधिकारी आपके इस आन्दोलन आपके साथ रहेंगे ऐसे हमें पूरा विश्वास है।*
धन्यवाद 🙏 🙏

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!