Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
__भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम 18 मई के बाद भी जारी रहेगा: सेना_ - Saty Savera

__भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम 18 मई के बाद भी जारी रहेगा: सेना_

7 / 100

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को ताजा संघर्ष विराम समाप्त होने की खबरों के बीच भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि संघर्ष विराम समझौता आज के बाद भी जारी रहेगा. सेना ने एक बयान में कहा कि संघर्ष विराम की कोई ‘समाप्ति तिथि’ नहीं है. ये दर्शाता है कि हाल ही में सशस्त्र संघर्ष के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच संघर्ष विराम जारी रहेगा।
_»› भारतीय सेना ने कहा है कि__भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच रविवार को कोई वार्ता निर्धारित नहीं है. सेना की ओर से ये साफ किया गया कि 12 मई को डीजीएमओ की बातचीत में लिए गए फैसलों के अनुसार संघर्ष विराम को लेकर कोई डेट फिक्स नहीं किया गया था. यह स्पष्टीकरण कुछ मीडिया हाउस द्वारा यह रिपोर्ट दिए जाने के बाद आया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम 18 मई को समाप्त हो रहा है.
इससे पहले 12 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने महत्वपूर्ण वार्ता की थी और इस प्रतिबद्धता को जारी रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई थी कि दोनों पक्ष एक भी गोली नहीं चलाएंगे. साथ ही कोई आक्रामक कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे।

*_»› दोनों पक्षों की बातचीत में इस विषय पर भी सहमति हुई कि__* दोनों पक्ष सीमाओं और फॉरवर्ड एरिया में सैनिकों की संख्या को कम करने को लेकर तत्काल विचार करेंगे. भारत-पाक के बीच डीजीएमओ स्तर की वार्ता 12 मई को दोपहर में होने वाली थी हालांकि बाद में इसे शाम के लिए निर्धारित की गई।
पाकिस्तान के डीजीएमओ द्वारा अपने भारतीय समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को किए गए कॉल के बाद दोनों देशों के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर शनिवार को सहमति बनी. लेफ्टिनेंट जनरल घई ने रविवार (11 मई) को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पाकिस्तानी समकक्ष ने शनिवार को बातचीत के दौरान प्रस्ताव दिया था कि ‘हम शत्रुता समाप्त कर दें।

*_»› भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया__* और पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी स्थलों पर हमला किया।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481