1जून को आयोजित होंगी जिले में 11 केंद्रों पर उ.प्र.बी.एड.संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025*

10 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर-उ.प्र.बी.एड.
संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 की परीक्षा 1 जून 2025 को कुल 11 केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 5399 परीक्षार्थी शामिल होंगे।बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी द्वारा सुचिता पूर्ण रूप से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर ज़िलाधिकारी,नगर प्रभारी तथा वि.वि.प्रतिनिधि प्रो.सत्यवीर सिंह,प्रो.ए.पी.एस.गौड एवं जनपद समन्वयक/नोडल प्रो.(डॉ.)अंग्रेज़ सिंह,उप नोडल प्रो.(डॉ.)राधेश्याम सिंह द्वारा सभी केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।जनपद नोडल प्रो.अंग्रेज़ सिंह ने बताया कि सभी केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया,परीक्षा से सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित कर ली गई हैं जिससे शासन की मंशा के अनुसार नकलविहीन सुचिता पूर्ण परीक्षा सम्पन्न हो सके । सभी केन्द्रों पर सी सी टी वी कैमरे की निगरानी में ही परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी।परीक्षा की सुचिता बनी रहे इसके लिये प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक केन्द्र प्रतिनिधि,एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा जनपद समन्वयक/नोडल द्वारा दो-दो पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है,परीक्षा की सुचिता बनी रहे इसके लिए जनपद समन्वयक द्वारा गनपत सहाय पी.जी.कालेज सुलतानपुर में एक कन्ट्रोल रुम बनाया गया है,जिसमें स्वयं जनपद समन्वयक प्रो.अंग्रेज सिंह कन्ट्रोल रूम प्रभारी,प्रो.राधेश्याम सिंह कंट्रोल रूम सह प्रभारी,बुन्देलखण्ड वि.वि.के प्रो.सत्यवीर सिंह कंट्रोल रूम सह प्रभारी,डॅा.आशीष दूबे कंट्रोल रूम सह प्रभारी,डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह कंट्रोल रूम सह प्रभारी,जयेन्द्र त्रिपाठी कंट्रोल रूम सह प्रभारी नियुक्त किए गये हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!