पाकिस्तान में टिकटॉक स्टार सना की बर्थडे पर हत्या:*

12 / 100 SEO Score

घर में घुसकर गोली मारी, मेहमान बनकर आया था हमलावर; गिरफ्तार
~~~~~~~~~~
पाकिस्तान में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना इस्लामाबाद के जी-13 इलाके में हुई। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 जून को ही सना का 17वां जन्मदिन भी था। उसके जन्मदिन पर एक शख्स रिश्तेदार बनकर घर में घुसा था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले सना से घर के बाहर कुछ देर बात की और फिर घर के अंदर आकर गोलियां चलाईं। सना को बहुत नजदीक से दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!