गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस के नए अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

“कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मंगलवार को असम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 26 मई को जोरहाट से सांसद गोगोई को असम कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। गोगोई लोकसभा में पार्टी के उपनेता भी हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भूपेन कुमार बोरा की जगह ली है। भूपेन ने लगभग चार सालों तक असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान संभाली थी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!