PM मोदी 6 जून को चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे, यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल

7 / 100 SEO Score

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- जम्मू और कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा और शक्तिशाली रेलवे ब्रिज तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून, 2025 को चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। इतिहास बनने जा रहा है।
बता दें कि चिनाब रेलवे ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का हिस्सा है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 35 हजार करोड़ रुपए है। धनुष के आकार का ये ब्रिज जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में है।
चिनाब ब्रिज प्रोजेक्ट को साल 2003 में मंजूरी मिली थी। शुरुआती प्लान के तहत इसे 2009 तक तैयार हो जाना था। हालांकि, कंस्ट्रक्शन और सेफ्टी से जुड़ी चुनौतियों की वजह से काम रुकता गया। 2009 में पूरे प्रोजेक्ट और डिजाइन का रिव्यू किया गया।
रेलवे के अधिकारियों ने डिजाइन अप्रूव किया और फिर 2010 में इस पर काम शुरू हो सका। नवंबर, 2017 में चिनाब ब्रिज के बेस सपोर्ट का काम पूरा हुआ। 2017 के बाद से ब्रिज के मुख्य हिस्से आर्च का कंस्ट्रक्शन शुरू हुआ। 2022 में ब्रिज बनकर तैयार हुआ।

Leave a Reply