पिकप से 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

5 / 100 SEO Score

 

 

*SOG/सर्विलांस टीम व थाना दुबहड़ जनपद बलिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगा एक टाटा पिकप से 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद (कुल 2160 नग प्रत्येक 180ML कुल 388.8 लीटर), 02 शातिर शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार ।*

 

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री एस0 आनन्द* के निर्देशन में अवैध शराब / शराब तस्करो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय* के कुशल पर्यवेक्षण व *श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय* के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस/SOG व थाना दुबहड़ पुलिस टीम को मिली सफलता ।

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.11.2023 को थाना दुबहड़ *थानाध्यक्ष श्री अजय कुमार त्रिपाठी* मय हमराही फोर्स तथा सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव, SOG टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अजय यादव मय टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना दुबहड़ क्षेत्र के ग्राम जनाड़ी तिराहा से समय करीब 11.00 बजे *अभियुक्त 1.सन्तोष कुमार यादव पुत्र हरिका यादव निवासी मांझी गोड़ा थाना मांझी जिला छपरा बिहार 2. राजेश कुमार यादव पुत्र जयराम यादव निवासी मांझी थाना मांझी जनपद छपरा बिहार* को गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्तों के कब्जे से एक सफेद रंग के एक टाटा पिकप में 45 पेटी (20 पेटी आफिसर्स च्वाइस फ्रुटी व 25 पेटी 8 पी0एम0 फ्रुटी , प्रत्येक पेटी 48 नग कुल नग 2160 फ्रुटी प्रत्येक नग 180 मि0ली0) कुल 388.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई । बरामदशुदा अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 2,59,200 /- रु0 है ।

 

*उक्त के सम्बन्ध में थाना दुबहड़ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को वाया मा0 न्यायालय जेल भेजा गया ।*

 

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0स0 187/2023 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 60(1)/64 आबकारी अधिनियम थाना दुबहड़ जनपद बलिया

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*

1. सन्तोष कुमार यादव पुत्र हरिका यादव निवासी मांझी गोड़ा थाना मांझी जिला छपरा बिहार

2. राजेश कुमार यादव पुत्र जयराम यादव निवासी मांझी थाना मांझी जनपद छपरा बिहार

*बरामदगी का विवरण-*

1. 45 पेटी (20 पेटी आफिसर्स च्वाइस फ्रुटी व 25 पेटी 8 PM फ्रुटी, प्रत्येक पेटी 48 नग कुल नग 2160 फ्रुटी प्रत्येक नग 180 मि0ली0) कुल 388.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद (बरामदशुदा अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 2,59,200 /- रु0 )

2. 01 अदद टाटा पिकप चार पहिया वाहन रजि0नं0 BR01GM2194 (सफेद रंग)

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव जनपद बलिया

2. SOG प्रभारी उ0नि0 श्री अजय यादव जनपद बलिया

3. थानाध्यक्ष श्री अजय कुमार त्रिपाठी थाना दुबहड़ जनपद बलिया मय फोर्स

4. हे0का0 जसवीर सिंह SOG टीम बलिया

5. हे0का0 राकेश यादव SOG टीम बलिया

6. हे0का0 लवकेश पाठक SOG टीम बलिया

7. का0 विकास सिंह सर्विलांस टीम बलिया

8. का0 अर्जुन यादव सर्विलांस टीम बलिया

9. का0 शशि भूषण SOG टीम बलिया

10. का0 विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम बलिया

11. का0 श्याम कुमार SOG टीम बलिया

12. का0 महेश कुमार SOG टीम बलिया

 

*सोशल मीडिया सेल*

*बलिया पुलिस*

Share

Leave a Reply