आजमगढ़ से संवाददाता अब्दुर्रहीम शेख़।
यू पी, आजमगढ़।
आजमगढ़ के प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट और एपीएस के प्रबंधक, मोहम्मद नोमान के आदरणीय पिता, मास्टर मोहम्मद इमरान का दिनांक 7 जून 2025 को पीजीआई, लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम विदाई आज, 8 जून 2025 को दोपहर 2 बजे उनके पैतृक गांव सोनवारा, आजमगढ़ में नमाजे जनाजा पढ़ा गया और उनके आबाई कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
इस दुखद अवसर डॉ. ग्यास असद खान पूर्व प्राचार्य , डॉ.वाहिद अली, डॉ. एहतेशाम अहमद, अब्दुल शहीद, अनवरूल हक, मोहम्मद शाहिद, फैयाज एडवोकेट, प्रो. अलाउद्दीन खां, डॉ. अबू राफे, डॉ. मोहम्मद आरिफ ने शोक संवेदना व्यक्त की।
मोहम्मद नोमान के घनिष्ठ मित्र, डॉ. शफीउज़्ज़मां ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया ।
परिवार की ओर से उन सभी शुभचिंतकों और मित्रों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है, जिन्होंने इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं और समर्थन प्रदान किया। यह शोक सभा प्रो. मोहिउद्दीन आजाद इसलाही की अध्यक्षता में हुई।