मया ब्लॉक में संपन्न हुई सेक्टर,जोन व बूथ पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक व पीडीए पंचायत

6 / 100 SEO Score

प्रेस विज्ञप्ति

सर्व समाज को जोड़कर ही पूरी होगी पीडीए की परिकल्पना- पारसनाथ यादव

रविवार को अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मया ब्लॉक के जे बी इंटरनेशनल कॉलेज में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पंचायत व बूथ,सेक्टर व जोन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सर्व समाज को जोड़कर ही पीडीए की परिकल्पना पूरी होगी। आज प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तानाशाही रवैये से जनता तंग आ चुकी है। प्रदेश की जनता उम्मीद भरी निगाहों से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तरफ देख रही है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान,नौजवान, बेरोजगार,महिलाएं,छात्र,मजदूर व समाज का सभी वर्ग परेशान है। प्रदेश में आज भ्रष्टाचार चरम पर है और चारों तरफ जंगल राज कायम है इसलिए समाज के सभी वर्गों ने मन बना लिया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। प्रदेश की तरक्की,खुशहाली,आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द क़ायम रखने के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम संचालन संदीप यादव सनी व अध्यक्षता सियाराम निषाद ने किया।कार्यक्रम का आयोजन मया ब्लॉक के अध्यक्ष विंदेश्वरी यादव के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश पटेल,धर्मवीर वर्मा,इंद्रपाल यादव,मायाराम वर्मा,जगन्नाथ पाल,रामबचन सैनी,नागेंद्र यादव,वैश्य अंसारी,राकेश चौरसिया, मुलायम यादव,भानु यादव,सियाराम यादव, राजितराम पटेल,पवन कुमार पाल,सभापति यादव,सुरेश कुमार,जगदीश वर्मा,देवराज यादव, मिस्बाह उल हक,रविंद्र पाल,रामबरन यादव,राम प्रवेश,रवींद्र वर्मा,राजित राम यादव,मालिक राम, लालू वर्मा,केशव राम यादव,अरविंद निषाद,सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481