अयोध्या और पूर्वांचल के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा रेलवे बोर्ड ने कर दी है.

9 / 100 SEO Score

गोंडा के मनकापुर-अयोध्या जंक्शन रेलखंड पर स्थित कटरा स्टेशन से दर्शन नगर रेलवे स्टेशन के मध्य अब डेढ़ किलोमीटर लंबी नई बाईपास रेल लाइन बनाई जाएगी. इस परियोजना को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है और इसके अंतिम सर्वेक्षण (फाइनल सर्वे) के लिए 4 लाख रुपये की मंजूरी भी दे दी गई है. यह बाईपास लाइन अयोध्या धाम से ठीक पहले दर्शन नगर स्टेशन तक जाएगी, जिससे गोंडा, मनकापुर और बस्ती होकर चलने वाली ट्रेनें सीधे दर्शन नगर होकर आगे बढ़ सकेंगी. इससे अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सफर में समय की बचत होगी.

Share

Leave a Reply