*अयोध्या ———-श्रद्धांजलि सभा*
रक्तवीर विकास आहूजा की माता जी स्व.रत्ना आहूजा पत्नी रोशन लाल आहूजा के देहावसान पर अयोध्या सहित देश की अनेक सामाजिक संस्थाओं ने भारी दुख जताया है।
इस संबंध में शनिवार सांय छह बजे से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन टकसाल स्थित एल डी गेस्ट हाउस में किया गया।
राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के सदस्य प्रतिनिधि विश्व प्रकाश “रूपन “ने बताया कि जहां एक ओर स्वयं विकास आहूजा ने साठ से भी अधिक बार रक्तदान किया है तो वहीं सैकड़ों बार शिविर लगाकर हजारों यूनिट रक्त जिला अस्पताल के रक्त कोष में दान कर सैकड़ों जानें अब तक बचाई हैं।
एसे परोपकारी गुंण विकास को अपनी मां से ही मिले थे।
उनके गोलोकवासी होने पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सिंधी सेंट्रल पंचायत रामनगर मुखिया ओमप्रकाश अंदानी,शहर प्रतिनिधि राजकुमार जीवानी, गिरधारी चावला, धर्म पाल रावलानी,रोशन तोलानी, सुशील केसवानी, सामाजिक कार्यकर्ता वेदप्रकाश राजपाल,कमल रावलानी,संदीप मंध्यान, रमेश मदान,पवन राजपाल,विनोद राजपाल,बलराम खत्री, राकेश तलरेजा, कन्हैयालाल सागर,रमेश मोटवानी, वरुण टेकचंदानी, रोहित बिजलानी,सोनू चंदानी,संचित आहूजा ,सुनील खत्री,धीरज मंध्यान सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आये सभी का आभार प्रकट करते विकास ने कहा कि मां से सीखा यह परोपकार का गुण ठंडा नहीं होगा,, जरुरत मंदों की मदद यात्रा हमारे रक्त दाता साथियों व जिला अस्पताल के समर्पित रक्त कोष कर्मियों के साथ जारी रखूंगा, जिससे मां की आत्मा को भी शांति मिलेगी।