Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार - Saty Savera

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

1 / 100

 

दिनांक 30.12.22 को वादी मुकदमा प्रमोद प्रजापति पुत्र श्री शिवनाथ प्रजापति साकिन असोना थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ प्रा0पत्र दिये कि अभियुक्तगण द्वारा फर्जी तरीके से वादी मुकदमा को रेलवे में गेटमैन की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये ले लेने व वादी मुकदमा को फर्जी ज्वाइनिगं लेटर तैयार कर दे देने व वादी मुकदमा द्वारा अपना रुपया मांगे जाने पर आजकल कहकर लटकाने व रुपये ने देने तथा गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देने के सम्बन्ध में अंकित है । प्रा0पत्र के आधार पर मु0अ0स0 525/22 धारा 420, 467, 468, 406, 504, 506 भादवि बनाम 1. सोनू कुमार पुत्र स्व0 दीपचन्द साकिन पल्हनी अम्बेडकर पार्क के पास थाना सिधारी जिला आजमगढ़ 2. सूर्य प्रकाश दयाल पुत्र स्व0 रामदयाल प्रसाद साकिन चौकना पुरूषोत्तम थाना महराजगंज जिला आजमगढ़ 3. उपेन्द्र विक्रम मिश्रा पुत्र डा. राजकुमार मिश्रा साकिन कस्बा व थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।

*गिरफ्तारी का विवरणः*

दिनांक- 25.11.2023 को उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सूर्यप्रकाश दयाल पुत्र स्व0 रामप्रसाद दयाल निवासी चौकना पुरुषोत्तम थाना महराजगंज आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु मोहल्ला मोहारी बाग (तेली बाग) थाना कोतवाली पीजीआई लखनऊ पहुचे कोतवाली से आवश्यक फोर्स लेकर अभियुक्त के घर मोहल्ला मोहारी बाग पहुचे, अभियुक्त की सास पुष्पा देवी पत्नी मूलचन्द मिली । सूर्यप्रकाश दयाल के बारे मे पूछने पर बतायी कि वह मेरा दामाद है । जो इस समय अपने घरेलू विवाद को लेकर ग्राम चौकना पुरुषोत्तम थाना महराजगंज आजमगढ़ गया हुआ है मो0न0 पूछने पर बतायी कि इस समय उसके पास कोई मोबाईल नही है । आस पास के लोगो से अभियुक्त के बारे मे पूछा तो आजमगढ़ जाने की पुष्टि हुई । इस जानकारी के उपरान्त रवाना होकर ग्राम चौकना पुरुषोत्तम थाना महराजगंज आजमगढ़ आया अभियुक्त के घर पहुचा अभियुक्त अपने घर पर मौजूद मिला । नाम पता पूछा तो अपना नाम सूर्यप्रकाश दयाल पुत्र स्व0 रामप्रसाद दयाल निवासी चौकना पुरुषोत्तम थाना महराजगंज आजमगढ़ बताया । मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्त का विश्वास होने के उपरान्त कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय लगभग 10.30 बजे अभियुक्त के घर से हिरासत पुलिस मे लिया गया ।

*पूछताछ का विवरण-*

गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दो, तीन वर्ष पहले मुझे उपेन्द्र विक्रम मिश्रा पुत्र डा. राजकुमार मिश्रा साकिन कस्बा व थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली व नितिन कुमार उर्फ सनी पुत्र जगदेव प्रसाद निवासी आलमबाग बस स्टैण्ड के सामने स्थित पेट्रोल पम्प के बगल गली में मकान थाना कोतवाली आलमबाग लखनऊ सम्पर्क मे आये तथा बताये कि हम लोगो की रेलवे विभाग मे अच्छी जान पहचान है और जरुरत मंद लोगो को बुलाकर लाईये नौकरी दिलवा दूंगा । इसी लालच में मैने प्रमोद प्रजापति व सोनू कुमार से सम्पर्क किया और पैसा लेकर उपेन्द्र विक्रम मिश्रा व नितिन कुमार को अपने खाते से निकालकर दिया गया ।

*पंजीकृत अभियोगः* 1. मु0अ0स0 525/22 धारा 420, 467, 468, 406, 504, 506 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़

*गिरफ्तार अभियुक्त-* सूर्यप्रकाश दयाल पुत्र स्व0 रामप्रसाद दयाल निवासी चौकना पुरुषोत्तम थाना महराजगंज आजमगढ़

*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण -*

1- व0उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह थाना जहानागंज आजमगढ़

2- उ0नि0 मोतीलाल पटेल थाना जहानागंज आजमगढ़

2- का0 का0 दुर्गादीन सरोज थाना जहानागंज आजमगढ़

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481