Gonda मुकदमे में रियायत देने के नाम पर घूस मांगने वाला दरोगा पहु़चा जेल,हुआ निलंबित!

9 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के धानेपुर थाने में तैनात दरोगा अंकित यादव को एंटी करप्शन टीम ने 11 जून 25 को धानेपुर दतौली मार्ग से उनके प्राइवेट आवास किराये के कमरे से घूस लेते हुए धर दबोचा था। कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। टीम के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि 12 जून 25 को गिरफ्तार दरोगा अंकित यादव को गोरखपुर की विशेष अदालत में पेश किया जहां से न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भ्रष्टाचार के आरोप में एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ने के बाद जेल भेजे गए दरोगा अंकित यादव को एसपी ने निलंबित कर दिया है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!