पारिवारिक विवाद में दो भाइयों ने मिलकर बड़े भाई की पीट-पीट कर की हत्या, तीन हिरासत में*

10 / 100 SEO Score

बड़ागांव वाराणसी 17 जून– फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर, मंगारी में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते दो छोटे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगापुर मंगारी निवासी रमेश राम (उम्र लगभग 50 वर्ष) सोमवार की रात अपनी नतनी खुशी को लेकर बैठा था अपनी नतनी से कह रहा था कि अंजनि हनुमान के माता का नाम है यह बात सुभाष को नागवार लगा क्योंकि सुभाष के पुत्री का भी नाम अंजनि है। यह बात सुभाष को नागवार लगी और इसी बात को लेकर उसका छोटे भाइयों अनिल और सुभाष से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने रमेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश को परिजनों और पुलिस की मदद से पहले गंगापुर सीएचसी, फिर दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हत्या के इस मामले में पुलिस ने अनिल, सुभाष और सुभाष की पत्नी फुलकुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक सूचना है कि पारिवारिक विवाद में हत्या की गई

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!