मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर पार्षद ने लगाई जनचौपाल, विकास कार्य और योजनाएं बताईं

10 / 100 SEO Score

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 में पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने पंचायत भवन पर जनचौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। साथ ही पात्रों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

पार्षद ने बताया कि यह जनचौपाल प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। उन्होंने कहा, “2014 से जब से मोदी जी ने देश की कमान संभाली है, तब से देश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। चाहे गरीब कल्याण हो, स्वास्थ्य सेवाएं हों, सड़कें हों या बुनियादी ढांचा, हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है।”

चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों को ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के अमृत काल के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। पार्षद ने प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने और लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने भी इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!