अयोध्या में किसान की हत्या,,, खेत में सिंचाई के दौरान धारदार हथियार से गला रेता, ई-रिक्शा चालक था मृतक

6 / 100 SEO Score

अयोध्या …
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक किसान की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पलिया गोवा गांव में मंगलवार सुबह खेत के पास चारपाई पर एक किसान का शव मिला। मृतक की पहचान नागेंद्र यादव के रूप में हुई। वह रामप्रकाश यादव के इकलौते पुत्र थे।
नागेंद्र सोमवार रात करीब 10 बजे धान की रोपाई के लिए खेत में सिंचाई करने गए थे। हत्यारों ने पलिया गोवा से करौंदा गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर उनकी हत्या की। नागेंद्र ई-रिक्शा चलाकर भी अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। उनके पिता रामप्रकाश यादव जिला जज के ड्राइवर के पद से सेवानिवृत्त हैं।
एसपी सिटी डॉ. चक्रपाणि त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!