मनियर थाना परिसर में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

7 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक: मनियर थाने में ताजिया दारों से मिले थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में मनियर थाना परिसर में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से मुस्लिम समुदाय व हिंदू समुदाय के लोगों को बुलाया गया था। जिसमें मोहर्रम के त्यौहार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, और ताजिया निकालने के समय परेशानियों के बारे में जानकारी ली गई, वहीं मनियर थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने पीस कमेटी पर मौजूद सभी लोगों से अपील किया है कि, मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो हमें सूचित करें। और जो अराजकता फैलाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी इस मौके पर हुसैन कमेटी के सभी क्षेत्र के अध्यक्ष उपस्थित रहे

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!