हैदरगंज क्षेत्र में धान की रोपाई किसानों ने शुरू की,

6 / 100 SEO Score

हैदरगंज क्षेत्र के रामपुर प्रताप, बेरूगंज, सीहापुर, रखौना, बेला, खपराडीह सहित अन्य गांवों में किसानों ने इस वर्ष धान रोपाई की शुरुआत कर दी है। क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से अनुकूल मौसम के कारण किसानों का उत्साह बढ़ा है। आज सुबह से ही बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश भी होती रही, जिससे खेतों में नमी बढ़ी और रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गईं। किसान ट्यूबवेल और अन्य संसाधनों की मदद से खेतों में पानी पहुंचाकर धान की रोपाई कर रहे हैं। क्षेत्र के प्रमुख किसानों – संजय पाठक, दिनेश सिंह, राकेश सिंह, पत्रकार राकेश मिश्रा, विकास सिंह, तिलकराम सिंह, सहदेव पाल, राजेंद्र सिंह और डॉ. शिव शंकर सिंह – का कहना है कि यदि मौसम इसी प्रकार अनुकूल बना रहा तो क्षेत्र के बाकी किसान भी शीघ्र ही रोपाई का कार्य शुरू कर देंगे। किसानों ने उम्मीद जताई है कि समय पर बारिश होती रही तो इस बार धान की अच्छी फसल होने की संभावना है। कृषि विभाग से भी उन्हें उचित मार्गदर्शन और सहायता की अपेक्षा है।

Leave a Reply