पति ने पत्नी को ईंट से कूच कर मार डाला,,, चार साल पहले की थी लव मैरिज, आये दिन होता था विवाद …

6 / 100 SEO Score

मिल्कीपुर, अयोध्या …
इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुकीमपुर के केवटहिया मोहल्ले में पति ने अपनी पत्नी को ईंट से कूंच कर मार डाला। बताया गया कि चार साल पहले लड़की लड़के ने लव मैरिज किया था। मोहल्ले वालों के अनुसार पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार को पति ने पत्नी को ईंट से कूंचकर मार डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि शनिवार की शाम लगभग 4ः00 बजे केवटहिया मोहल्ले के सूबेदार निषाद पुत्र कपिल देव ने अपनी पत्नी को ईंट से कूंच कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान लल्लन दूबे ने इनायत नगर पुलिस को सूचना दिया और स्वयं ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि कि बेड पर सूबेदार निषाद की 28 वर्षीय पत्नी वर्षा मरणासन्न अवस्था में पड़ी थी, उसकी सांसे चल रही थी। पुलिस और ग्राम प्रधान ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलवाकर घायल महिला के इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया।
लोगों ने बताया कि चार साल पहले शाहगंज निवासी दलित केशव प्रसाद की बेटी वर्षा ने घर से भाग कर केवटहिया निवासी सूबेदार निषाद के साथ शादी की थी। मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मिल्कीपुर सीओ श्रीयश त्रिपाठी, इनायत नगर थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल से ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के बेड पर ईंट पड़ी मिली है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!