सिगरा पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

9 / 100 SEO Score

वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में हो रही चोरी लूट आदि की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसीपी चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित सिगरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त समीर पुत्र अख्तर निवासी बासूचक थाना रामपुर मांझा ज़िला गाज़ीपुर को एक 9 एमएम के अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, नगर निगम चौकी इंचार्ज रोहित तिवारी, उ0नि0 अभय गुप्ता,का0बीरेन्द्र यादव,का0 अखिलेश गिरि आदि शामिल रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!