मानवता को शर्मसार करती शिवगढ़ थाना जिला सुलतान पुर पुलिस कि संवेदनहीनता का वीडियो आया सामने

6 / 100 SEO Score

शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव सोमवार 30/5/2025 को नहर में उतराता हुआ मिला। मगर पुलिस की संवेदनहीनता तब सामने आई, जब सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकालने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय नहर का हेड खुलवाकर शव को आगे बहा दिया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नहर में शव कई घंटों से फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, ताकि शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को खबर की जा सके और विधि-सम्मत अंतिम क्रिया हो। लेकिन मौके पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने मानवीय कर्तव्य को दरकिनार करते हुए शव को नहर में और आगे बहा दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो साक्ष्य मौजूद है, जिसमें साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी नहर का गेट खोलवाते हैं, जिससे शव तेज बहाव में आगे बढ़ जाता है।
लोगों का कहना है कि पुलिस की यह हरकत न केवल अमानवीय है, बल्कि अपराध की सच्चाई छुपाने की कोशिश भी प्रतीत होती है।

इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!