दिनदहाड़े भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

6 / 100 SEO Score

*पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भाई की गोली मारकर हत्या, नशे में धुत युवक ने दिया वारदात को अंजाम,*

चकिया कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी गांव में शनिवार तड़के पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. प्रदीप मौर्य के छोटे भाई संतोष मौर्य की उनकी ही किराना की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई। नशे में धुत आरोपी जय प्रकाश ने हलके विवाद में पिता की लाइसेंसी राइफल से घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।दिनदहाड़े भाजपा नेता के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या , हत्यारा फरारसंतोष मौर्य 38 वर्ष की तिलौरी में किराने की दुकान है। शनिवार तड़के पड़ोस में रहने वाला युवक शराब के नशे में धुत दुकान के बाहर हो हल्ला मचाने लगा। संतोष ने उसे टोका तो झगड़े पर आमादा हो गया। गुस्से में घर गया और पिता की लाइसेंसी राइफल से संतोष को गोली मार दी। संतोष खून से लथपथ छटपटाने लगे। लोग उन्हें संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!