Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मऊ: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 16 मामलों का निस्तारण - Saty Savera

मऊ: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 16 मामलों का निस्तारण

5 / 100

मऊ: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 16 मामलों का निस्तारण

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में आयोजित की गई। इसमें कुल 51 पारिवारिक मामले आए। जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से 16 मामलों का निस्तारण किया गया।आपसी सुलह समझौते से दो परिवार एक साथ रहने को राजी हुए। जबकि आठ मामलों में एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। संबंधित पक्ष की उदासीनता से पांच फाइलों को बंद कर दिया गया।

परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से शीला/रवि, मीना/बनवारी अपना मतभेद भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए। जबकि 8 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। पांच फाइलें संबंधित पक्ष की उदासीनता से बंद कर दिया गया। अगली तारीख 10 दिसंबर 2023 नियत की गई है। परामर्श केंद्र में एक मामला अनुजा सिंह/धन्नजय सिंह का जो पहले से चल रहा था। उसमें पत्नी एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग कर रही थी। जबके उसका पति अपने साथ रखना चाहता था।

दोनों पक्ष को पुनः एक होने के लिए समझाया गया। पत्नी के अनुसार पति व ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित किया है। इसलिए साथ नहीं जा सकती। जबकि पति का कहना था कि पत्नी जब तक साथ रही तो उसने पति से दूरी बनाकर रखा। वह ले जाने को तैयार था। परिवार बढ़ाना चाहता था।दोनों में संवाद द्वारा सुलह न हो पाने के कारण पक्षकारों को अदालत जाने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481