अमेरिका के अलबामा में आयोजित इस प्रतियोगिता में यूपी पुलिस के 43 खिलाड़ियों ने भाग लिया और 95 पदक जीते

7 / 100 SEO Score

लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। अमेरिका के अलबामा में आयोजित इस प्रतियोगिता में यूपी पुलिस के 43 खिलाड़ियों ने भाग लिया और 95 पदक जीते, जिनमें 45 स्वर्ण, 34 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक चली, जिसमें 63 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत ने कुल 560 पदक जीते और तीसरा स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि उनके खिलाड़ी न केवल मैदान में विजेता हैं, बल्कि खाकी की गरिमा, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक भी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘कुशल खिलाड़ी योजना’ को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय दिया, जिसने प्रतिभाओं को नई उड़ान दी और पुलिस में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान की।

Share

Leave a Reply