प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग

6 / 100 SEO Score

__११ जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष_

*बढ़ती आबादी देश के विकास मे बाधक*
__सरकार बनाये जनसंख्या नियंत्रण कानून_

वाराणसी। १५ फरवरी २००१ में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर वाराणसी से दिल्ली तक पदयात्रा करने वाले समाजसेवी रामयश मिश्र ने वाराणसी के सांसद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है। रामयश मिश्र ने कहा की देश की बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधक बनती जा रही है। आज हम जनसंख्या मे चीन को पछाड़कर विश्व के सबसे बड़ी आबादी वाले देश तो बन गए लेकिन हमारा क्षेत्रफल चीन, अमेरिका, रूस, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया आदि विकसित देशों से से कम है साथ ही हमारे पास प्रकृति द्वारा मिले संसाधन भी सीमित मात्रा में ही है। आज हम बढ़ती आबादी के कारण प्रकार प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करते जा रहे हैं । धीरे-धीरे प्राकृतिक संसाधन हमारे काम होते जा रहे हैं और यही हाल रहा तो कुछ दिनों में हमारे जंगल,जमीन,जल खत्म हो जाएंगे। अपना भारत देश जब १९४७ में आजाद हुआ तो उस समय हमारे देश की आबादी ३३ करोड़ थी । आज हम २०२५ में एकअरब से भी ऊपर हो गए हैं। एक ऑस्ट्रेलिया देश की आबादी हमारे देश में रोज पैदा हो रही है लेकिन हमारे संसाधन वही है जो १९४७ में थे उतनी ही जमीन है उतने ही जंगल है और वही नदियां है। आज बढ़ती आबादी के कारण हमारे जंगल, जमीन, नदियां कुंड तालाब खत्म होते जा रहे हैं । आबादी के भरण पोषण के लिए कंक्रीट के जंगल बसते जा रहे हैं यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे पूरे संसाधन खत्म हो जाएंगे और हम दूसरे देश पर निर्भर हो जाएंगे। बढ़ती आबादी वह स्पीड ब्रेकर है जो देश के विकास को रोक दे रही है बढ़ती आबादी के कारण हमारे देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार अपने चरण सीमा पर है । जब तक बढ़ती हुई आबादी पर नियंत्रण नहीं होगा हमारा देश विकसित देश नहीं बन पाएगा । हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित करने के प्रयास में लगे हैं लेकिन जब तक आबादी नियंत्रण कानून बनाकर हम दो हमारे दो का कानून नहीं बनाया जाएगा तब तक देश का विकास पूरी तरह से नहीं हो पाएगा । आज देश को जरूरत है जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसको कड़ाई से पालन कराने की तभी हम आत्मनिर्भर देश बन पाएंगे। आज बढ़ती आबादी के कारण स्कूलों में बच्चों का एडमिशन नहीं हो पा रहा है जिस तरह से हमारी आबादी बढ़ रही है उसे तरह से हमारे देश में शिक्षा की व्यवस्था नहीं है। बीमार लोगों के लिए चिकित्सा की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ट्रेनों में हम भेड़ बकरियों की तरह यात्रा कर रहे हैं । बढ़ती आबादी हमारे लिए समस्याओं की जननी बन गई है जब तक इस पर हम रोक नहीं लगाएंगे हमारा देश आगे नहीं बढ़ पाएगा इसलिए आज जरूरत है जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसका कड़ाई से पालन कराने की।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!