गोरव मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल तिखमपुर बलिया के डा० मधुलिका सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान शुरू किया

6 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से
गोरव मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल तिखमपुर बलिया के डा० मधुलिका सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान शुरू किया.इस अभियान के तहत डा० मधुलिका सिंह ने सौ से अधिक पेड़ और 5000 हजार झाड़ियां लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए डा० गौरव राय ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल “एक पेड़ मां के नाम” के तहत बलिया क्षेत्र में एक बड़ा वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है।

डा० डी० राय ने आगे बताया कि एक पेड़ माँ के नाम’ का सार एक प्रतीकात्मक इशारा है – अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना। यह सरल कार्य एक दोहरा उद्देश्य पूरा करता है: जीवन को पोषित करने में माताओं की भूमिका का सम्मान करना और ग्रह के स्वास्थ्य में योगदान देना ।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!